सुकमा में ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन, स्टार्टअप और स्थानीय उद्यमिता को मिला नया मंच

350 युवाओं, महिला समूहों और उद्यमियों ने लिया हिस्सा, कृषि-वनोपज आधारित उद्योगों पर रहा फोकस

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। जिले में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शुक्रवार को शबरी ऑडिटोरियम में एक दिवसीय ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में करीब 350 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भारत सरकार के स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य जिले में नवाचार, एक जिला-एक उत्पाद (ODOP), फूड प्रोसेसिंग और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूह, एमएसएमई उद्यमी, आईटीआई और पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर ने कहा कि सुकमा में कृषि, वनोपज और स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीक और नवाचार को अपनाकर रोजगार सृजन की दिशा में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उद्योग विकसित होने से जिले की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
कार्यशाला में देशभर से आए विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को स्टार्टअप इंडिया की डीपीआईआईटी मान्यता, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, डिजिटल मार्केटिंग, सफल बिजनेस मॉडल और बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) की विस्तृत जानकारी दी। वहीं बैंक अधिकारियों एवं इन्क्यूबेशन सेंटर के विशेषज्ञों ने स्टार्टअप शुरू करने के लिए उपलब्ध लोन,

वित्तीय सहायता, निवेश और व्यवसाय विस्तार की प्रक्रियाओं को सरल भाषा में समझाया।
प्रभारी महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कैलाश कश्यप ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को केवल स्टार्टअप तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें कृषि, वनोपज, हस्तशिल्प और फूड प्रोसेसिंग जैसे स्थानीय संसाधनों से जोड़कर नए उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने इसे बेहद उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस पहल को निरंतर आगे बढ़ाया गया तो आने वाले समय में सुकमा कृषि, वनोपज और फूड प्रोसेसिंग आधारित स्टार्टअप हब के रूप में नई पहचान बना सकता है।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष हूंगा राम मरकाम, पार्षद रंजीत बारठ, पूर्व योग आयोग सदस्य राजेश नारा, लीड बैंक अधिकारी विकास कुमार, स्टार्टअप विशेषज्ञ रवि वाधवानी, अरविंद कुमार, बरगीन रसेल, अबुल हसन, इन्क्यूबेटर विशेषज्ञ तुलिका शर्मा, चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, पत्रकार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज