सुकमा में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर भव्य रैली, गूंजे जयकारे

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। भारत रत्न, महान विचारक एवं सामाजिक समरसता के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर सुकमा नगर में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान पूरे नगर में “बाबा साहेब अमर रहें” और “बाबा साहेब जिंदाबाद” जैसे जोशीले नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

रैली में शामिल प्रतिभागियों ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश देते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। रैली के पश्चात डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया तथा श्रद्धा भाव से आरती उतारी गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष को याद करते हुए उनके प्रसिद्ध संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को अपनाने की प्रेरणा दी। उपस्थित लोगों ने समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धनीराम बारसे, नगर पालिका अध्यक्ष श्री हुंगा राम मरकाम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सोभन गंदामी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री धनीराम यादव, एसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री नक्का आनंद, युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री प्रवीण बारसे, एसी मोर्चा जिला महामंत्री श्री अनिल मांडवी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेशमा नाग, पार्षद उर्मिला मांडवी, राजेंद्र कुलदीप, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र नायक, राजेंद्र गुप्ता, एसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष यशराज रूंजे, पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री आयता बुगंरी, प्रशिक्षण प्रमुख श्री पोदिया सोढ़ी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री करण कश्यप, बुधराम मांडवी, नूप्पो प्रकार, प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन सामाजिक एकता और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज