सुकमा में बोर्ड एवं छमाही परीक्षाओं की तैयारी तेज

स्कूलों में पाठ्यक्रम पूर्ण करने और आपार आईडी जनरेट करने के सख्त निर्देश

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और जिला शिक्षाधिकारी श्री जी.आर. मंडावी की अध्यक्षता में जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी बोर्ड परीक्षा केंद्र व्यवस्था, कक्षा 1 से 12वीं तक की छमाही परीक्षा की तैयारी तथा विद्यार्थियों के आपार आईडी निर्माण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की गई।

जिला शिक्षाधिकारी श्री मंडावी ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि छमाही और बोर्ड परीक्षा से पूर्व निर्धारित पाठ्यक्रम हर हाल में पूर्ण किया जाए। साथ ही जिन छात्रों का आधार कार्ड नहीं बना है, उनका तत्काल आधार पंजीयन तथा जिनमें त्रुटि है उनका समयसीमा में सुधार कर आपार आईडी जनरेट करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष परीक्षाओं की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। बैठक में जिले के सभी परीक्षा प्रभारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज