सुकमा में “मायद नुनी” कार्यक्रम का आयोजन

किशोरी बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में किशोरी बालिकाओं के समग्र विकास एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से मंगलवार को “मायद नुनी” (हमारी बेटियां) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सक्षम बनाने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सामने आई है।

विभिन्न विषयों पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां

जिला महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षार्थ टीम द्वारा पोटाकेबिन मुरतोंडा में आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाओं को कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया गया।

इनमें—

शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य

स्व–सुरक्षा, गुड टच–बैड टच की समझ

 

मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन

 

साइबर सुरक्षा व डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग

 

बालिकाओं के कानूनी अधिकार

निर्णय क्षमता एवं जीवन कौशल विकास

जैसे विषय प्रमुख रूप से शामिल थे।

विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन

कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी सुश्री मनीषा शर्मा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग सह तरंगिनी शिक्षार्थ की टीम ने बालिकाओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने जीवन कौशल को मजबूत बनाने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम

मायद नुनी” कार्यक्रम न केवल बालिकाओं को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक बनाता है, बल्कि उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश भी देता है। जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई यह पहल बालिका सशक्तिकरण को नई दिशा प्रदान करते हुए उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज