सुपेबेडा़ में 2 साल बाद लगी किडनी रोग विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य शिविर 1400 की आबादी गांवों में 100 ग्रामीण पहुंचे 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद/देवभोग- 2 साल बाद सुपेबेड़ा में लगा स्वास्थ्य शिविर ,एम्स से नेफ्रोलॉजिस्ट की टिम लेकर पहुंचे थे सीएमएचओ।पर केवल 100 ग्रामीण ही पहुंचे।सीएमएचओ बोले वीडियो कन्फेंसिंग के जरिए टेली मेडिसिन की सुविधा जल्द मिलेगी ग्रामीणों को।  133 वा किडनी पीड़ित की मौत के बाद फिर से एक बार स्वास्थ्य विभाग सुपेबेड़ा का सुध लेना शुरू कर दिया है।लगभग 2 साल बाद आज एक बार फिर सुपेबेड़ा में एम्स के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनय राठौर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया था।दो दिन पहले से इसके लिए प्रचार प्रसार भी किया गया था,पर 1400 की आबादी वाले इस गांव में ग्रामीणों ने शिविर का प्रति ज्यादा रुचि नहीं दिखाई।

सीएमएचओ व्ही के नवरत्ने भी पूरे शिविर का मॉनिटरिंग कर रहे थे।ग्राम में भ्रमण कर पीड़ितों से संपर्क किया।स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी संवाद कर शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में ग्रामीणों को पहुंच कर लाभ लेने की अपील करते दिखे।पर ग्रामीणों ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई।

बल्ड सैंपल लिया गया,बच्चों की भी जांच हुई_ शिविर में आए लग़भग 40 लोगों ने ब्लड सेंपल लिया जिसे एम्स की लेबोट्री में जांचा जाएगा।टिम ने स्कूलों में जाकर फ्लोरोसिस के लक्षण वाले बच्चों की भी जांच कर रिपोर्ट तैयार किया है ताकि समय पर उपचार हो सके।इससे पहले हुए जांच में सेंपल देने वाले 90 फीसदी लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आया हुआ था।इसलिए भय के कारण भी ज्यादा ग्रामीण चिकित्सकीय प्रक्रिया का सामना नहीं कर रहे है।हालांकि प्रभावती कई लोग अब भी ओडिसा मेडिकल अथवा आयुर्वेदिक का सहारा लेकर अपना गुपचुप इलाज जारी रखे हुए हैं।

टेली मेडिसिन फैसलिटी मार्च के दूसरे सप्ताह से_ सीएमएचओ ने बताया कि जल्द हो टेली मेडिसिन फैसलिटी ग्रामीणों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। मार्च के दूसरे सप्ताह से यह सुविधा मिलना शुरू हो जाएगा।इसके तहत सुपेबेड़ा,देवभोग अस्पताल और एम्स के विशेषज्ञ एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जुड़ेंगे।एम्स उपचार हेतु नहीं जा पाने मरीज वीडियो कॉलिंग के जरिए विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे।एम्स के एक्सपर्ट माह में एक दिन नियमित रूप से देवभोग अस्पताल आयेंगे।

संबलपुर इनरवसिटी करेगी जल नमूनों की जांच_ आज एम्स के चिकित्सकीय दल के साथ संबलपुर यूनरसिटी के मुख्यमंत्री रिसर्च फेलो की टिम भी पहुंची।

लेबोट्री ऑफ रेनल टॉक्सिको पैथोलॉजी से संबंधित संस्थान की टिम ने आज सुपेबेड़ा में सर्फेस और ग्राउंड वाटर के कई सैंपल एकत्र किए।एग्रीकल्चर लैंड से जुड़ी सेंपल भी एकत्र किए।टिम के हेड प्रलय विश्वास ने बताया कि नमूनों के हैवी मेटल्स के अलावा अन्य सभी विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी।प्रकिया में लगभग एक माह लगेंगे।

फोटो

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज