सुशासन तिहार में जय मां बम्लेश्वरी समूह को मिली बड़ी सौगात

 

6 लाख रुपये का चेक प्राप्त कर महिलाओं ने जताई खुशी

खैरागढ़,।  सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इसी क्रम में ग्राम गोपालपुर के 10 सदस्यीय जय मां बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह को आजीविका संवर्धन एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 6 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

समूह की महिलाओं ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग आजीविका गतिविधियों के विस्तार तथा आय बढ़ाने के लिए किया जाएगा। इससे समूह की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। समूह की सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज