खैरागढ़, । राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 15 मई को जनपद पंचायत खैरागढ़ के ग्राम पंचायत बढ़ईटोला तथा नगर पंचायत छुईखदान के वार्ड क्रमांक 15 टिकरीपाड़ा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत बढ़ईटोला में हाई स्कूल प्रांगण के पास आयोजित होने वाले शिविर में दामरी, रूसे, घोटिया, बल्देवपुर, पेंड्रीकला, कलकसा, भरदाकला, दपका, गातापारकला, सिरसाही, विचारपुर, चारभाठा, पचपेड़ी, मरकामटोला, महरूमकला, ठेलकाडीह, सिंगारपुर, तुलसीपुर एवं साल्हेभरी सहित कुल 19 पंचायतों को शामिल किया गया है। वहीं नगर पंचायत छुईखदान के वार्ड नंबर 15 टिकरीपाड़ा स्थित मंगल भवन में भी शिविर का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों सहित शिविर में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें।
सुशासन तिहार के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में क्लस्टरवार 4 मई से 5 जून 2026 के बीच कुल 19 जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजिन किए जा रहे है।



