सूरजपुर नगर में कार और मोटर साईकिल में टक्कर दो की मौत।

मोहन प्रताप सिंह

राजधानी से जनता तक. सूरजपुर/:– जिला मुख्यालय स्थित साधुराम सेवा कुंज के समीप कार और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गई है टक्कर इतनी भयानक थी की मोटरसाइकिल में आग लग गई जहां दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के मुख्यालय में स्थित साधुराम सेवा कुंज के करीब कार और मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत हुई जहां मोटरसाइकिल में आग लग गई जानकारी मिलने पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया वहीं मोटर मोटरसाइकिल में सवार घायल दो युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज