सेकंड हैंड मोबाइल खरीदने वालों को सुकमा पुलिस की चेतावनी

IMEI जांच के बिना न खरीदें पुराना मोबाइल, चोरी का निकला तो हो सकती है कानूनी कार्रवाई

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। जिले में बढ़ते मोबाइल चोरी के मामलों और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सुकमा पुलिस ने आम नागरिकों के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस ने सेकंड हैंड मोबाइल खरीदने से पहले आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील करते हुए जागरूकता पोस्टर जारी किया है।

पुलिस के अनुसार, बिना जांच-पड़ताल के खरीदा गया पुराना मोबाइल चोरी का हो सकता है या किसी आपराधिक घटना में इस्तेमाल किया गया हो सकता है। ऐसे मोबाइल को खरीदने पर खरीदार भी कानूनी मुश्किलों में फंस सकता है।

पुलिस ने दिए ये जरूरी सुझाव

हमेशा विश्वसनीय दुकान या पहचान वाले व्यक्ति से ही मोबाइल खरीदें।

खरीदारी के समय बिल और विक्रेता का पहचान पत्र अवश्य लें।

मोबाइल का IMEI नंबर जरूर जांचें।

मोबाइल के सभी फीचर्स और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें।

किसी भी संदिग्ध मोबाइल की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ऐसे करें IMEI नंबर की जांच

पुलिस ने बताया कि मोबाइल में *#06# डायल करने पर 15 अंकों का IMEI नंबर स्क्रीन पर दिखाई देता है। इसके बाद www.ceir.gov.in⁠� पर जाकर IMEI नंबर का सत्यापन किया जा सकता है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि मोबाइल चोरी का तो नहीं है।

चोरी का मोबाइल खरीदना भी अपराध

सुकमा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चोरी का मोबाइल खरीदना भी कानूनन अपराध है। यदि कोई व्यक्ति चोरी का मोबाइल खरीदते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

सुकमा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि थोड़ी-सी सतर्कता अपनाकर न केवल खुद को कानूनी परेशानियों से बचाएं, बल्कि अपराधों पर रोक लगाने में भी पुलिस का सहयोग करें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज