स्वच्छता दीदियों को साइकिल वितरण, स्वच्छ गांव निर्माण पर हुई संगोष्ठी

खैरागढ़ छुईखदान। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के छुईखदान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अचानकपुर में गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से स्वच्छता दीदियों को साइकिल वितरित की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम जीराटोला, अचानकपुर एवं गहिराटोला की स्वच्छता दीदियों को साइकिल प्रदान कर उनके कार्यों को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित संगोष्ठी में ग्राम को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श बनाने में सभी नागरिकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल पंचायत की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण की सहभागिता से ही गांव का समग्र विकास संभव है।
इस अवसर पर सरपंच अमर सिंह, सचिव, सहायक सचिव दीनू कुंभकार, टिकल साहू, पूर्व सरपंच नरसिंह साहू, अशोक साहू, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज साहू, उपसरपंच सिंहा, पंच किशन साहू, कुंजलाल साहू, श्रवण चिली, अघनू साहू, पप्पू सिंहा, विशेष साहू, फिरता साहू, दिलीप सहित तीनों ग्रामों की सक्रिय महिलाएं, कृषि सखी, पशु सखी, ग्राम पंचायत की महिला सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा गांव को साफ-सुथरा एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।
Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज