हिंदू नव वर्ष पर शिवरीनारायण में भव्य बाइक रैली, गंगा आरती और धर्मसभा का आयोजन

मेलाराम कश्यप संवाददाता

रिगनी / खरौद हिंदू नव वर्ष के अवसर पर 19 मार्च को शिवरीनारायण क्षेत्र में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र में विशाल बाइक रैली, गंगा आरती और धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और युवाओं की भागीदारी रहने की संभावना है आयोजकों के अनुसार दोपहर 2 बजे केरा से भव्य बाइक रैली की शुरुआत होगी। यह रैली कनसदा, मुड़पार, मिसदा, खैरताल, कटौद कुरियारी, गोधन, कुकदा, रिंगनी और खरौद सहित आसपास के गांवों से होकर गुजरेगी और शाम करीब 5 बजे शिवरीनारायण पहुंचेगी। रैली के दौरान जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत भी किया जाएगा।शिवरीनारायण पहुंचने के बाद शबरी चौक से नगरवासियों की सहभागिता के साथ बाइक रैली का नगर भ्रमण कराया जाएगा। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह रैली चौपाटी पहुंचेगी, जहां इसका भव्य समापन किया जाएगा कार्यक्रम के तहत शाम को चित्रोत्पला गंगा के पावन तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु आस्था और भक्ति के साथ गंगा मैया की आरती में शामिल होंगे। गंगा तट पर दीपों की रोशनी और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय रहेगा।

इसके बाद रात 8 बजे धर्मसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें बिहार के मधुबनी से पधार रही प्रसिद्ध वक्ता पल्लवी झा श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगी। अपने ओजस्वी और प्रेरणादायी विचारों से वे उपस्थित जनसमुदाय में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संचार करेंगी।

आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं, श्रद्धालुओं और नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर हिंदू नव वर्ष के इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज