राजधानी से जनता तक|कोरबा| होली के पर्व को देखते हुए कोरबा पुलिस एक्शन मोड़ में हैं, शांति व्यवस्था बनाए रखने गुंडा बदमाशों पर कार्यवाही करने के साथ आमलोगों के साथ बैठक की गई, ताकी होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके. इस संबंध में थाना बालकों नगर में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी युवराज तिवारी द्वारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक ली गई।

बैठक में विभिन्न ग्रामों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों के साथ नगरीय क्षेत्रों को जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही. इस दौरान निरीक्षक युवराज तिवारी ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से होली पर्व मनाने की अपील की साथ ही, क्षेत्र में अप्रिय घटना को रोकने तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील भी की गई।
त्यौहार मनाते रखें सावधानी: युवराज तिवारी, थाना प्रभारी बालकोनगर
बैठक में होलिका दहन को लेकर लोगों से कहा गया कि खुले मैदानों में दहन के साथ, बिजली की तारों के नीचे होलिका दहन न किया जाए, ताकी किसी अप्रिय घटना से बचा जा सकें। इसके साथ होली के दिन बिना सहमति के किसी पर जबरन रंग गुलाल न लगाएं, महिलाओं को परेशान न करने एवं कानून व्यवस्था बनाएं रखने जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान लोगों ने भी अपनी समस्या बताते हुए पुलिस गश्त की मांग की ताकि शांतिपूर्ण माहौल बनाया जा सकें, जिसपर पुलिस ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
कानून का उल्लंघन करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर
बालको पुलिस ने सख्त रवैय्या अपनाते हुए कानून का उल्लंघन करने वालों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि मोटरसाइकिल वाहन में तीन सवारी करना, प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर आतंक मचाना, बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने एवं शराब एवं नशीले पदार्थों की बिक्री करते पाएं जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की विशेष नज़र होगी, जिसके लिए विभिन्न चेक प्वाइंट पे पुलिस बल तैनात किए जाएंगे एवं लगातार पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी गश्त के माध्यम से नज़र बनाएगी।
होली से पहले गुंडा बदमाशों पर हुई कार्यवाही
थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए 14 स्थाई वारंटी एवं फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है, ऐसे लोग जो क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग कर सकते थे उन्हें चिन्हांकित करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई हैं। नशे से जुड़े शिकायतें प्राप्त होते ही उन पर भी लगातार कार्यवाही जारी है ।
बालको पुलिस ने स्पष्ट किया हैं कि नगर में शांतिपूर्ण माहौल बनाते हुए होली का पर्व मनाएं, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस कार्यवाही करेगी।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com




