रोहासी शराब दुकान में ओवररेटिंग की शिकायत, उपभोक्ताओं में आक्रोश

राजधानी से जनता तक बलौदाबाजार रोहासी स्थित शराब दुकान में निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बिक्री किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि शासन द्वारा तय रेट से ज्यादा राशि वसूल की जा रही है, जिससे ग्राहकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्राहकों ने बताया कि कई बार निर्धारित मूल्य की जानकारी मांगने पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया जाता और बिल भी सही तरीके से उपलब्ध नहीं कराया जाता। नियमों के अनुसार प्रत्येक शराब दुकान में अधिकृत रेट लिस्ट प्रदर्शित करना अनिवार्य है तथा तय मूल्य से अधिक वसूली करना दंडनीय अपराध है।

स्थानीय नागरिकों ने आबकारी विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से शिकायत दर्ज कर आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं।

अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है और उपभोक्ताओं को कब तक राहत मिलती है।

Laxman Kumar
Author: Laxman Kumar

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज