07 मई से नगर निगम कोरबा में सुशासन तिहार शिविरों की शुरुआत

राजधानी से जनता तक कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा “सुशासन तिहार 2026” के तहत जोनवार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। पहला शिविर 07 मई को कोरबा जोन कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

आयुक्त आशुतोष पांडेय ने राज्य शासन के निर्देशानुसार शिविरों के सफल संचालन हेतु जोनवार प्रभारी नियुक्त कर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान में कलेक्टर कुणाल दुदावत का मार्गदर्शन रहेगा।

शिविरों में आम नागरिकों की समस्याओं के आवेदन लिए जाएंगे और अधिकतम एक माह में निराकरण का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी और पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 मई को टीपी नगर, 13 मई को कोसाबाड़ी, 15 मई को पं. रविशंकर शुक्लनगर, 20 मई को बालको, 22 मई को दर्री और 25 मई को सर्वमंगला नगर जोन में शिविर आयोजित होंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है