10 रुपए के चक्कर में गई जान: 3 दोस्तों के बीच लगी तालाब पार करनी की शर्त, फिर हुआ कुछ ऐसा कि…

रायसेन । मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बड़ा हादसा हो गया है. जहां तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया. इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना ग्राम गोरखपुर की है। बताया जा रहा है कि तीन दोस्त तालाब में नहाने पहुंचे थे. इस दौरान तीनों के बीज शर्त लगी कि जो तालाब को तैरकर पार करेगा उसे 10 रुपए मिलेंगे. जिसके बाद तीनों दोस्तों ने तालाब पार करने का फैसला किया. दो दाेस्त ने आसानी से तालाब पार कर लिया. लेकिन तीसरे साथी का सांस फूलने लगा और वह बीच तालाब में डूब गया. दाेस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की. लेकिन वो नकामयाब रहे.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से युवक के शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज