181 पदों के लिए 17 दिसंबर 2024 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

कवर्धा । कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है। उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 17 दिसंबर 2024 मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अलर्ट एस.जी.एस. प्राईवेट लिमिटेड, चतुर्थ तल, प्रोग्रेसिव प्वाईंट, फल मार्केट के पास, लालपुर, रायपुर द्वारा पद सिक्यूरिटी गार्ड (पुरूष) के 150 पद, सिक्यूरिटी गार्ड (महिला) के 10 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 04 पद, मार्केटिंग (पुरूष) के 08 पद, कारपेंटर के 04 पद एवं सुपरवाईजर के 05 पद पर भर्ती किया जाना है। उक्त समस्त पदों हेतु आयुसीमा 20-45 वर्ष तथा कार्यक्षेत्र रायपुर है।
यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है, अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने रोजगार पहचान पत्र, समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है। इसके लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज