विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में भाजपा नेता चमार सिंह पात्र हुए नजर बंद

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद- विधान सभा स्तरीय आत्म निर्भर भारत सम्मेलन शुरू होने से पहले देवभोग़ में भाजपा नेता चमार सिंह पात्र नजर बंद किए गए।समाज ने विरोध किया तो छोड़ दिया।

सम्मेलन में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय समेत कई दिग्गज नेताओं के सामने जिला संगठन नियुक्ति में विसंगतियों को गिनाने की थी तैयारी।

देवभोग के इतिहास में पहली बार ऐसे हुआ कि भाजपा के किसी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने भाजपा नेता को रोका गया हो।आज प्रदेश स्तरीय आत्म निर्भर भारत का विधानसभा स्तरीय आयोजन देवभोग में हो रहा है। आयोजन ढाई बजे शुरू हुआ,लेकिन उससे पहले भाजपा नेता पूर्व जिला मंत्री एवं माली समाज के सक्रिय नेता चमार सिंह पात्र को नजर बंद कराने की जरूरत पड़ गई।आयोजन शुरू होने से पहले यह बात भाजपा मंच के इर्द गिर्द घूम रही थी कि आज चमार सिंह भाजपा जिला संगठन नियुक्ति में अनियमितता का गंभीर आरोप लगाने वाले थे।आयोजन में पवन साय ,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी,केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त चंदूलाल साहू समेत संगठन के कई बड़े नेता मौजूद है।इन्हीं की मौजूदगी में चमार सिंह भड़ास निकालने वाले थे।पर कार्यक्रम शांति ढंग से सम्पन्न हो।कोई शिकवा शिकायत न हो उसके लिए आयोजन शूर होने से पहले चमार सिंह को पुलिस ने थाने में बिठा कर नजर बंद कर दिया है।इस घटना के बाद क्षेत्र के पंडरा माली समाज में आक्रोश है।हालांकि समाज के हल्ला बोल के बाद चमार सिंह को मंच में वापस आने दिया गया

नजर बंद हुए भाजपा नेता चमार सिंह पात्र ने कहा कि मैंने क्या गुनाह किया,मेरा कसूर बस इतना है कि संगठन में हुए गड़बड़ी को मै अपने ही नेता के सामने रखना चाहता हु।पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान न देना,फिर आवाज उठाने से पहले पुलिस कस्टडी में भेज देना कितना उचित है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज