राजधानी से जनता तक| कोरबा| जिले के चार वर्षीय मासूम बालक की कोसम बीज खाने के बाद तबियत बिगड़ने के साथ ही मृत्यु हो गई। मामला बालको के दाईहान पारा का है जहां 4 वर्षीय दिव्यांश यादव अपने घर पर खेल रहा था, इस दौरान उसने खेल खेल में कोसम का बीज खा लिया, तबीयत बिगड़ने के साथ दिव्यांश की मृत्यु हो गई है।
परिजनों ने बताया कि उक्त घटना 22 दिसंबर दोपहर 2 बजे के करीब की है, शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है। पूरे मामले की पुलिस जांच जारी है ।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com




