जिला सहकारी समिति संघ के पदाधिकारियों ने डी ओ जारी कर धान परिवहन कराने जिले के कलेक्टर वर्मा को सौंपा ज्ञापन

कलेक्टर ने संघ के पदाधिकारियों को अतिशीघ्र धान उठाव कराने दिए आश्वाशन 

राजधानी से जनता तक । गंगाराम पटेल । गंडई। छत्तीसगढ़ प्रदेश में धान खरीदी 1 नवंबर 2023 से 04 फरवरी 2024 तक लगातार धान खरीदी केंद्र में धान खरीदा गया । फरवरी माह में धान खरीदी का समय लगभग एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है लेकिन धान खरीदी केन्द्र में धान का उठाव अभी तक पूर्ण रूप से धान उठाव एवं परिवहन शासन प्रशासन द्वारा नही किया गया है। धान उठाव एवम परिवहन को लेकर जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा से सौजन्य भेंट मुलाकात कर डी ओ जारी कर धान परिवहन जल्द से जल्द कराने जिला कलेक्टर को अवगत कराकर ज्ञापन सौंपा गया । कलेक्टर ने संघ के पदाधिकारियों को धान का परिवहन शीघ्र कराने हेतु आश्वासन दिया गया। 

जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष यशवंत वर्मा ने बताया की

जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के सेवा सहकारी समितियो द्वारा कुल 386170.20 क्विंटल धान की खरीदी शासन प्रशासन के कुशल मार्गदर्शन में किया गया है जिसमें धान परिवहन 284535.00 क्विंटल मात्रा हुआ है, अभी समितियां के धान 101635.00 क्विंटल धान शेष हैं, जो कि धान खरीदी नीति अनुसार 72 घंटा के अंदर धान उठाओ करना जाना अंकित है। विपणन संघ द्वारा खरीदे गए धान का परिवहन सप्ताह के अंदर डीओ जारी कर धान परिवहन नहीं किया गया तो समिति में होने वाले धान सुखद की भरपाई विपणन संघ द्वारा कराया जाए समिति में रखे धान खुले आसमान में नीचे रखा है जिससे तेज धूप, बारिश चूहा, कीड़ा आदि से नुकसान होना स्वभावित हैं जिसके लिए विपणन संघ जिम्मेदार हैं । संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर वर्मा से डीओ जारी कर धान परिवहन अतिशीघ्र करवाने के लिए अपील किया गया।

जानकारी अनुसार बता दे की

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से बताया गया कि किसानों से खरीफ सीजन 2024 में कुल 144.92 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है. सरकार ने धान की खरीद की समय सीमा 1 फरवरी को पूरी होने के बाद इसे 4 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया था ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज