अजगरबहार में तहसील भवन निर्माण के सम्बंध में ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजधानी से जनता तक |कोरबा| जिला के ग्राम पंचायत अजगरबहार में तीन वर्ष पूर्व शासन द्वारा ग्राम पंचायत अजगरबहार को नया तहसील घोषित कर किया गया, तहसील तहसील निर्माण कर कार्य आज पर्यन्त तक शेष है, ग्राम अजगरबहार में तहसील भवन हेतु स्थल चयन किया गया था जो कि निर्माण कार्य में भूमि उपयुक्त नही होने के कारण पचास लाख रुपये का अतिरिक्त व्यय भार बताकर पास के ग्राम माखुरपानी मे स्थानान्तरितकर स्थल चयन किया गया है, जिसे हम समस्त ग्रामवासी अजगरबहार तहसील भवन के लिए अजगरबहार में अन्य स्थल को चयन कर शासन को अवगत कराया गया था, लेकिन वहाँ को भी शासन द्वारा निरस्त कर दिया गया, माखुरपानी के अंतर्गत तहसील भवन निर्माण कार्य को ग्रामवासी अजगरबहार के द्वारा रोक लगाया गया था, दिनाँक 28 फरवरी2024 को तहसीलदार सविता सिदार तहसील अजगरबहार के द्वारा बैठक तहसील क्षेत्र के लोगों को बैठक में जानकारी दी गई कि तहसील कार्यालय का भवन निर्माण कार्य माखुरपानी में जायेगा, और वहाँ यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा आपत्ति की जाती है, शासकीय कार्य मे बाधक के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे बोला गया। 

अजगरबहार के समस्त ग्रामवासियों की मांग है कि तहसील भवन का निर्माण ग्राम अजगरबहार में ग्रामवासियों द्वारा चयन किया गया स्थल में तहसील भवन का निर्माण हो।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज