महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी के लिए कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मांगा समर्थन।

मोहन प्रताप सिंह 

राजधानी से जनता तक. महासमुंद/:– महासमुंद्र लोकसभा क्षेत्र के फिंगेश्वर मंडल के ग्राम जामगांव में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में पहुंची छत्तीसगढ़ प्रदेश की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े। कार्यक्रम में जनता को देश के प्रधानमंत्री मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराकर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की सांसद प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को पूर्ण बहुमत के लिए समर्थन मांगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, राजिम विधायक रोहित साहू, महासमुंद लोकसभा प्रभारी मोती लाल साहू कुरूद विधायक व कलस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, सरला कोरिया सहित भाजपा के प्रदेश जिला मंडल एवं बूथ स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज