असम में टे्रन एक्सीडेंट , अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन के कई कोच हुए डिरेल

राजधानी से जनता तक । असम । असम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां डिबालोंग स्टेशन के पास एक ट्रेन डिरेल हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे हैं वह अगरतला-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन है। ये हादसा गुरुवार को 3.55 बजे हुआ है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में ट्रेन के 8-10 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। वहीं रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
राहत कार्य जारी
अगरतला और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली ट्रेन डिबालोंग स्टेशन से गुजरते समय पटरी से उतर गई। पटरी से उतरने के कारण की फिलहाल जांच चल रही है और अधिकारी अन्य सेवाओं में व्यवधान को कम करने के लिए प्रभावित पटरियों को साफ करने का काम कर रहे हैं। रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, ट्रेन में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनकी आगे सहायता के लिए व्यवस्था की जा रही है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
वहीं हादसे के बाद से रेलवे के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे ने अधिक जानकारी या सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। कोई भी व्यक्ति 03674 263120 और 03674 263126 पर संपर्क कर हादसे से जुड़ी जानकारी या सहायता प्राप्त कर सकता है। वहीं रेल अधिकारी वैकल्पिक मार्गों और पुनर्निर्धारित सेवाओं पर अपडेट की जांच करने के लिए यात्रियों से भी संपर्क कर रहे हैं।
असम के सीएम ने किया पोस्ट
वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट की है। उन्होंने अपनी एक्स पर लिखा है, ट्रेन संख्या 12520 अगरतला-एलटीटी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे आज 15:55 बजे लुमडिंग के पास डिबालोंग स्टेशन पर पटरी से उतर गए। यात्रियों को किसी प्रकार की बड़ी हानि नहीं हुई है और सभी पैसेंजर सुरक्षित हैं। हम रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं और राहत ट्रेन शीघ्र ही घटनास्थल पर पहुंचेगी। लुमडिंग में हेल्पलाइन नंबर 03674 263120 और 03674 263126 स्थापित किए गए हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज