राजधानी से जनता तक । नवागढ़ । नवागढ़ थाना पुलिस ने 50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी रामधन दिवाकर (उम्र 39 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम कटौद में कोदवारी तालाब के पास रेड की गई, जहां आरोपी के पास से 50 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को धारा 34(2), 59(A) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल के निर्देशन में की गई।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com




