गरियाबंद – बीते दिन के शाम से घने कोहरे छाई हुई थी,देवभोग से रायपुर आने जाने वाली बसें बड़ी संकट में पड़ी, और आज सुबह इसी कोहरा छाए रहने की वजह से देवभोग से रायपुर जा रही बस नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई , इस दौरान हादसे में 10 बस यात्री चोटिल हुए हैं। इनमें से 2 की हालात गंभीर बताई जा रही है। ओर इस दुर्घटना में 2 यात्रियों की पैर छूट गया हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन सभी चोटिल बस यात्रियों को मैनपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही इंदा गांव पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

Author: Prakash Jaiswal
Post Views: 115