BREAKING NEWS: बालको मुख्य मार्ग में बाईक सवार की हुई दर्दनाक मौत, बीती रात की है घटना 

बालको चेकपोस्ट मार्ग में रफ़्तार का कहर में आकर युवक ने अपनी जान गंवा दी है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है, जहां मुख्य मार्ग में मौजूद बालको अल्मुना गेट के समीप एक युवक अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर आरहा था, इस दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

प्रारंभिक रूप से युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक मोटर साईकिल क्रमांक CG 12 BN 8233 में सवार होकर जा रहा था, इसी बीच गुरुवार शुक्रवार के दरमियान रात यह पुरा घटना घटित हुआ है। बहरहाल बालको पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com