किसानों को 72 घंटे में मिल रहा धान का दाम

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार
खुशियां अपार-खुशहाल किसान
रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन वाली सरकार अपने वादे के मुताबिक राज्य के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के एवज में 72 घंटे के भीतर ही राशि का भुगतान उनके बैंक खातों में कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की यह व्यवस्था वास्तव में किसानों के उपज और उनके परिश्रम का सम्मान है।
रायपुर जिले के चटौद गांव के किसान श्री धनश्याम वर्मा को पचेडा सोसायटी में 37 क्विंटल धान बेचे अभी 72 घंटे भी नहीे हुए थे कि उनके बैंक खाते में राशि पहुंचने की सूचना का मैसेज उनके मोबाइल पर आ पहुंचा। किसान हितैषी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा त्वरित भुगतान की व्यवस्था पर प्रसन्नता जताते हुए श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बदौलत छत्तीसगढ़ के किसानों को पूरे देश में धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। धान बेचने के बाद किसानों को तत्काल राशि भी मिल जा रही है। ऐसी व्यवस्था किसी अन्य राज्य में नहीं है।
किसान श्री धनश्याम वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कर रही है। किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रूपए मूल्य भी मिल रहा है, जो देश में सबसे अधिक है। इससे राज्य में खेती-किसानी को प्रोत्साहन मिल रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिति में भी बदलाव आ रहा है।
क्रमांक : 3957/केशरवानी/नसीम

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज