अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद

जुनैद पारेख

कोंडागांव के द्वारा रानी लक्ष्मी बाई की जयंती मनाया गया । दिनांक 19 नवंबर 2024 मंगलवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के तत्वाधान में संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र कोंडागांव ब्लॉक, फरसगाँव ब्लॉक, बड़ेराजपुर ब्लॉक और केशकाल ब्लॉक में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाया गया l समस्त ब्लॉक में पूर्व सैनिकों के द्वारा निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक एवं युवतियों को रानी लक्ष्मीबाई की वीर गाथा के बारे में जानकारी दिया गया l इसके बाद रानी लक्ष्मीबाई अमर रहे के नारे लगाए गए l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सुरज यादव, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, केशकाल ब्लाक अध्यक्ष आसमन मंडावी, बडेराजपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष रुपउराम मरकाम, सचिव संतोष मरकाम, पूर्व सैनिक चंद्रहास वर्मा, सेवारत सैनिक धर्मेंद्र सेठिया और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 500 युवक एवं युवतियां अपने-अपने ब्लॉक में उपस्थित रहे l

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज