दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में सुबह-शाम के वक्त सर्दी अपना असर दिखा रही है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत में तापमान 2-3 डिग्री तक गिरने की संभावना है, जिसके बाद कड़ाके की ठंड पडऩा शुरू हो जाएगी।दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवात का रूप ले चुका है, जिससे अगले 5 दिन तमिलनाडु सहित दक्षिण भारतीय राज्यों में भारी बारिश से तबाही मच सकती है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से कुछेक इलाकों में न्यूनतम तापमान -2 से -3 डिग्री तक दर्ज हो रहा है। आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहेगा, जबकि कई जगह 2-5 डिग्री नीचे जा सकता है।हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा देखने को मिल रहा है और कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री तक जा सकता है।उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में कड़ाके की ठंड पडऩे में एक सप्ताह लगेगा। दिल्ली में आज सुबह हल्के या मध्यम कोहरे के साथ स्मॉग नजर आएगा। मौसम विभाग ने 28 और 29 नवंबर को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।आज अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री रह सकता है। 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आ सकती है।औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 396 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। राजधानी से सटे पंजाब-हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज