फिर से बढ़ गये गैस सिलेंडर के दाम, महीने के पहले ही दिन लगा महंगाई का झटका

नई दिल्ली । महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये हैं। यह गैस सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट और शादियों में यूज होता है। इसका सीधा असर खाने-पीने की चीजों में महंगाई के रूप में दिखेगा। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल से मिली जानकारी के मुताबिक, 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में रु.16.50 का इजाफा हुआ है। पिछले महीने नवंबर की पहली तारीख को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ था। सरकारी तेल कंपनियां महीने की पहली तारीाख को गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं। बता दें कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर पर ?300 की सब्सिडी दी जाती है। यह सब्सिडी साल में 12 सिलेंडरों तक मिलती है। 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब दिल्ली में रु.1818.50 में मिलेगा। पिछले महीने नवंबर में ही इस सिलेंडर की कीमत में ?62 की बढ़ोतरी हुई थी। अक्टूबर में यह सिलेंडर रु.1740 में मिल रहा था। यह लगातार पांचवां महीना है, जब तेल कंपनियों ने इस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है। दिल्ली के अलावा कोलकाता में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर रु.1927.00 रुपये का हो गया है। यह गैस सिलेंडर मुंबई में रु.1771.00 और चेन्नई में ?1980.50 में मिल रहा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1 नवंबर को रु.62 की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 1 अक्टूबर को रु.48.50, 1 सितंबर को ?39 और 1 अगस्त को रु.6.50 की बढ़ोतरी की गई थी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज