धान तिहार में 06 हजार 604 किसानों ने बेचा 37,229 मी.टन धान

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

कोण्डागांव राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य लगातार जारी है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान महोत्सव में अब तक जिले के कुल 55 हजार 577 पंजीकृत किसानों में से 06 हजार 604 किसान 07 हजार 174 हेक्टेयर रकबे का धान बेच चुके हैं। 01 दिसंबर 2024 की स्थिति में उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गए धान की कुल राशि लगभग 85 करोड़ 63 लाख 17 हजार रूपए सीधे किसानों के खाते में भुगतान की जा चुकी है। शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में सुचारू रूप से धान की खरीदी हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए नियमित निगरानी की जा रही है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट के माध्यम से लगातार जांच की जा रही है। धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। धान बेचने वाले पंजीकृत किसान मोबाईल एप के माध्यम से ऑनलाईन टोकन कटा सकते हैं। सभी उपार्जन केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र से धान खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को तौल करने में आसानी हो रही हैं।माइक्रो एटीएम से निकाल सकते हैं 10 हजार रूपए तक की राशि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में माईक्रो एटीएम की व्यवस्था की गई है। उपार्जन केन्द्रों में ही माईक्रोएटीएम से 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा दी गई है। इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराये पर लिए गए वाहनों आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में आसानी होगी और उन्हें बैंक जाने की भी आवश्यकता नहीं होगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज