सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का जारी किया गया पीपीओ, जीपीओ

जांजगीर-चांपा / कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त उपरांत उनके पेंशन भुगतान आदेश एवं मृत्यु सह सेवानिवृत्ति उपदान भुगतान आदेश प्रदाय किये जाने की पहल की गई है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने माह नवम्बर 2024 में सेवा निवृत्त होने वाले कुल 14 कर्मचारियों में से 09 प्रकरण तैयार कर. संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर को प्रेषित किये जाने पर 05 प्रकरण स्वीकृत किया गया। शेष प्रकरणों पर स्वीकृति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि प्रकरण स्वीकृत होने पर श्री खोलबहरा राम कुर्रे प्रधान पाठक विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदा, श्री डोल चंद साहू विकास खंड शिक्षा अधिकारी पामगढ़, श्री रामजग वर्मा सहायक ग्रेड-02 कार्यपालन अभियंता हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर को कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा श्रीफल एवं साल से सम्मानित करते हुये पेंशन भुगतान आदेश, मृत्यु सह उपादान भुगतान आदेश एवं पेंशन परिचय पत्र प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त महालेखाकार छ.ग. रायपुर द्वारा जारी सामान्य भविष्य निधि प्राधिकार पत्र का भी जिले में प्रथम बार वितरण किया गया। इस प्रकार सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों को सेवा निवृत्ति के आगामी कार्य दिवस को समस्त शासकीय स्वत्वों से संबंधित प्राधिकार पत्र, जो उच्च कार्यालय द्वारा जारी किये जा रहे है, प्रदाय किया गया। इस अवसर सहायक कोषालय अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर कुमार बरेठ, श्री कमल कुर्रे, श्री महेन्द्र पाठक, श्री रामगोपाल यादव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज