कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ली साथी परियोजना के जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक

जांजगीर-चांपा / कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साथी परियोजना के जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक ली। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, राष्ट्रीय समन्वयक फीफा साथी टेक्नोप्रेनोर्स प्राईवेट लिमिटेड श्री मनीष शाहा, अधिष्ठाता कालेज ऑफ एग्रीकल्चर एण्ड रिसर्च स्टेशन डॉ. अविन्दर सिंह, राज्य प्रमुख फीफा साथी टेक्नोपेनोर्स प्राईवेट लिमिटेड श्री अनुराग लाल, उप संचालक कृषि श्री ललित मोहन भगत सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने साथी परियोजना संचालन हेतु अधिकतम महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित एफपीओ तथा स्व सहायता समूहों के सदस्यो को जोडते हुऐ फेडरेशन बनाये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि साथी बाजार में क़ृषि एवं औद्योगिक उत्पादों को स्थानीय स्तर पर बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा। बैठक में उप संचालक कृषि श्री ललित मोहन भगत द्वारा जानकारी दी गई कि योजना स्थापना हेतु 5 एकड भूमि छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम जिला जांजगीर मे चिन्हांकित की गई है, जिसका निरीक्षण समिति द्वारा कर उपयुक्त पाया गया है। राज्य प्रमुख फीफा साथी टेक्नोपेनोर्स प्राईवेट लिमिटेड श्री अनुराग लाल द्वारा जानकारी दी गई की योजना का संचालन जिले में गठित एफ. पी.ओ., स्व सहायता समूहो के फेडरेशन तथा को ऑपरेटिव सोसाईटी का फेडरेशन गठन कर किया जाना है, तथा एक वर्ष की समय सीमा मे सदस्यो की संख्या दस हजार किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज