दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी, पूर्व सांसदों को उतार सकती है पार्टी

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी प्रमुख पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस जहां दिल्ली न्याय यात्रा निकाल रही है, वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी।भाजपा दोनों पार्टियों को चुनाव में टक्कर देने के लिए अलग तैयारी कर रही है। वह पूर्व सांसदों को मैदान में उतारने की योजना बना रही है।साथ ही उसका लक्ष्य राजधानी में महिला मतदाताओं को आकर्षित करने पर भी होगा। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने दिल्ली में सिर्फ मनोज तिवारी को छोड़कर 6 सीटों पर सभी सांसदों को बदल दिए थे और उनकी जगह नए उम्मीदवार मैदान में उतारे थे।भाजपा ने हर्षवर्धन, गौतम गंभीर, मीनाक्षी लेखी, हंसराज हंस, रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा को लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट नहीं दिया था।संभावना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा को भाजपा मैदान में उतरने के लिए कह सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा से जुड़े वरिष्ठ नेता ने बताया कि वह चुनाव में महिला से जुड़े मुद्दों पर फोकस करेगी और उनके लिए 2 से अधिक आकर्षक योजनाओं की घोषणा कर सकती है।इसके अलावा भाजपा अरविंद केजरीवाल पर फोकस न करके आप पार्टी की सरकार को निशाना बनाएगी, खासकर जल संकट, यमुना नदी, प्रदूषण जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा।भाजपा शीशमहल मुद्दे को भी नहीं छोडऩा चाहती है, जिससे केजरीवाल की आम आदमी छवि को नुकसान पहुंचेगा। दिल्ली में आप के नेतृत्व में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी, 2025 को समाप्त होगा। यहां 1998 से भाजपा सत्ता से बाहर है। केजरीवाल पिछले 10 साल से कुर्सी पर जमे हैं। उनसे पहले कांग्रेस की शीला दीक्षित 15 साल तक काबिज रहीं थीं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज