लालू यादव ने इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के नेतृत्व को नकारा, बोले- ममता बनर्जी आगे आएं

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को विपक्षी इंडिया गठबंधन का नेतृत्व बदलने को लेकर अपनी इच्छा बताई है। उन्होंने पटना में पत्रकारों को इसका जवाब दिया।पत्रकारों ने उनसे पूछा कि कांग्रेस पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व की मांग पर आपत्ति जता रही है।इस लालू यादव बोले कि कांग्रेस के आपत्ति जताने से कुछ नहीं होता है। हम ममता का समर्थन करते हैं, ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन की कमान सौंपनी चाहिए। मौजूदा समय में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस कर रही है, जिसके चेयरमैन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े हैं।हरियाणा और महाराष्ट्र में करारी हार के बाद इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को बदलने की मांग चल रही है।शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी ममता बनर्जी को नेतृत्व सौंपने की मांग की है। अब लालू यादव की ओर से ऐसा बायन सामने आना, कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।बता दें कि बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं।
पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान लालू ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तंज कसा और उनकी महिला संवाद यात्रा को निशाने पर लिया।पत्रकारों ने लालू को बताया कि नीतीश यात्रा पर जा रहे हैं। इस पर लालू बोले, अच्छा है, जा रहे हैं। नैन सेंकने जा रहे हैं।पत्रकारों ने कहा कि नीतीश दावा कर रहे हैं कि 2025 में फिर सरकार बनाएंगे। इस पर लालू बोले, पहले अपना आंख सेंके जाके। सरकार हम लोग बनाएंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज