कवर्धा ब्लॉक द्वारा धान खरीदी केंद्र में भारी अव्यवस्था और समस्या को लेकर रवेली में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम 

 

रवेली :- कवर्धा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा रवेली में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार महोदय को निराकरण करने हेतु ज्ञापन सौंपा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी महेंद्र शाह जी एवं ईश्वरशरण वैष्णव जी ने बताया कि धान खरीदी केन्द्रो में फैली अव्यवस्था तथा किसानों की समस्या को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार कवर्धा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा रवेली में एक दिवसी धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है।14 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी शुरू है,लेकिन धान खरीदी केन्द्रों में फैली अव्यवस्था तथा सरकार की नीतियों के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।03 दिसंबर को कांग्रेस ने धान खरीदी केन्द्रो चलो अभियान चलाया,जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण,पदाधिकारी धान खरीदी केन्द्रो पर गये,जहां उन्होंने किसानों की परेशानियो को देखा धान खरीदी केन्द्रो पर किसान निम्न परेशानियों से जूझ रहे है।बारदाने की कमी है,जिससे किसानों को धान बेचने में परेशानी,किसानो के बारदाने का पैसा भी नहीं मिल रहा।टोकन की व्यवस्था अव्यवहारिक है,जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा, नंबर ही नहीं आ रहा।टोकन कटने की तारीख से 7 से 10 दिन बाद धान बेचने के लिये किसानों को बुलाया जा रहा है। 15 दिन बाद तक का भी टोकन नहीं मिल रहा।इलेक्ट्रॉनिक कांटा में जो तौलाई हो रहा है उसमें 1.5 किलोग्राम से 2.5 किलोग्राम अधिक तौला जा रहा है।सोसायटियों में धान का उठाव नहीं होने के कारण जगह की कमी है।धान के बोरे जाम है। जगह का अभाव हो गया है।खरीदी भी 21 क्विटल के हिसाब से नहीं हो रही है।किसानों से पूरा धान नहीं खरीदा जा रहा है।बड़े किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे उनकी बारी ही नहीं आ रही है।वहीं सत्येंद्र वर्मा और युवा कांग्रेस विधानसभा कवर्धा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा ने कहा कि सरकार ने यह घोषणा किया है कि 72 घंटे में किसानों के खाते में पैसा आयेगा,लेकिन जो लोग धान बेच चुके है,उनके खाते के रकम हफ्तो तक नहीं आया है,जो रकम आ रहा है वह एक मुश्त 3100 नहीं है। सिर्फ 2300 रु.प्रति क्विंटल ही आ रहा है।(जो समर्थन मूल्य है उतना) भाजपा ने 3100 रू.एक मुश्त ग्राम पंचायत में देने का वादा किया था।हमारी मांग है धान की कीमत का भुगतान 3217 रू.में करें क्योंकि 3100 रू.भाजपा ने अपने चुनावी वायदे में कहा था। इस वर्ष केन्द्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 117 रू.बढ़ा दिया है।इस कारण इस वर्ष धान की खरीदी 3100 रू.से बढ़ाकर 3217 रू. किया जाये।कांग्रेस के समय भी कांग्रेस ने धान का समर्थन मूल्य 2500 देने का वादा किया था,लेकिन समर्थन मूल्य बढ़ने पर कांग्रेस ने 2640 रू. में धान खरीदी किया था।सोसायटी से धान संग्रहण केंद्रों में भेजा जा रहा है जबकि यह सीधे मिलरों के पास जाना चाहिये। इस कारण सोसायटी में संग्रहण केंद्रों के बीच परिवहन की लागत अतिरिक्त आ रही है। लेवर चार्ज बढ़ गया इसमें भ्रष्टाचार किया जा रहा है।पिछले वर्ष का सुखत का पैसा सोसायटियों को अभी तक नहीं दिया गया।इस प्रकार हमारी मांग है,जल्द ही निराकरण नहीं होने की दिशा में घेराव आंदोलन किया जाएगा।  कार्यक्रम का संचालन किरण शर्मा द्वारा किया गया।  उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेक्टर प्रभारी अशोक चंद्रवंशी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष,राजेंद्र चंद्रवंशी,सूर्या चंद्रवंशी,मनोज चंद्रवंशी, भगीराम साहू,पुनाराम साहू,हीरा रात्रे,संजय धुर्वे,सुखनंदन बर्मन, बलदाऊ जायसवाल,गेंद्रराम साहू,मुखी राम,इंदिरा बंजारे,सीताराम चंद्रवंशी,डेरहा साहू,कन्हैया साहू,सागर चंद्रवंशी,अमर वर्मा,मनोज वर्मा, जितेन्द्र जायसवाल,रूपेश जायसवाल,गोकुल साहू,मनोज जयसवाल,डॉ रघुनाथ चंद्रवंशी,श्रवण साहू,छोटू राम चंद्रवंशी, राम सहाय,मन्नू चंद्रवंशी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज