आरबीआई के नवनियुक्त गर्वनर को रूसी भाषा में धमकी भरा ईमेल मिला, जांच शुरू

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवनियुक्त गर्वनर संजय मल्होत्रा को शुक्रवार को धमकी भरा एक ईमेल मिला है।इसमें रूसी भाषा में मुंबई स्थित बैंक परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बम की धमकी गर्वनर के आधिकारिक ईमेल पर भेजा गया है।धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलने पर, मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है और इमेल भेजने वाली जांच की जा रही है। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी मिली है, जो रूषी भाषा में है। इसमें बैंक को बम से उड़ाने की बात लिखी है।उन्होंने बताया कि माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बैंक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।धमकी भरा ईमेल गर्वनर मल्होत्रा के कार्यभार संभालने के एक दिन बाद ही आया है। आरबीआई के गर्वनर को धमकी मिलने से पहले दिल्ली के 4 निजी स्कूलों को भी शुक्रवार रात में धमकी भरा ईमेल आया है, जिसमें स्कूलों को बम से उड़ाने की बात लिखी है।इससे पहले 9 दिसंबर को दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस अभी तक स्कूलों को मिली धमकी का पता नहीं लगा सकी है।दिल्ली में कुछ महीने पहले स्कूलों को रूसी वीपीएन से भी धमकी मिल चुकी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज