थाईलैंड में नाबालिग ने साथ पढऩे वाले छात्र का कर दिया कत्ल, कोर्ट से मिली जमानत

बैंकॉक । थाईलैंड में आपसी झगड़े के बाद ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले सहपाठी की हत्या करने के आरोप में 14 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। सट्टाहिप पुलिस थाने के निदेशक पुलिस कर्नल तनापोल क्लिंकेसॉर्न ने बताया कि संदिग्ध ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह और पीडि़त स्कूल में भी एक-दूसरे को नापसंद करते थे और दोनों मैसेजिंग ऐप के जरिए चोनबुरी प्रांत के सट्टाहिप स्थित अपने घर के पास एक किराने की दुकान पर मंगलवार को मिलने पर सहमत हुए।  तनापोल ने बताया कि इस दौरान दोनों छात्रों के बीच झड़प हुई और आरोपी ने चाकू से उसपर हमला कर दिया। सवांग रोजनाथम रेस्क्यू फाउंडेशन नाम की चैरिटी संस्था के अनुसार, दुकान के पास से लड़के का शव बरामद किया गया और उसकी पीठ में चाकू गुदा हुआ था।  तनापोल ने बताया कि इस घटना के करीब एक घंटे बाद आरोपी छात्र ने अपने माता-पिता के साथ सट्टाहिप पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसे एक किशोर एवं परिवार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपों के तहत अधिकतम 15 साल की सजा है और वो मामले की जांच कर रहे हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज