कवर्धा युवा कांग्रेस सीएम हाउस घेरने पहुंचे रायपुर..

ऐसा कोई सगा नहीं जिसे भाजपा ने ठगा नहीं,किया वादा निभाया भी नहीं :-  वाल्मिकी वर्मा

राजधानी से जनता तक । जिला प्रमुख पवन तिवारी । कवर्धा । छत्तीसगढ में लगातार बढ़ते अपराध,नशे का बढ़ता व्यापार,बढ़ती महंगी बिजली दरें,किसानों,युवाओं,महिलाओं के साथ अत्याचार,छात्रों से झूठे वादे व जनमानस से जुड़ी अनेकों समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेराव करने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब जी,छत्तीसगढ़ प्रभारी शेषनारायण ओझा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी,जिला प्रभारी सोनू जसमीत शर्मा ,विधानसभा प्रभारी पवन तिवारी ,कवर्धा समन्वयक अश्वनी वर्मा जी के मार्गदर्शन एवं युवा कांग्रेस विधानसभा कवर्धा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कवर्धा टीम बोडला ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल वर्मा,रेंगाखार जंगल ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु सिंह नेताम,युवा कांग्रेस कवर्धा शहर अध्यक्ष हेमंत ठाकुर साथियों के साथ रायपुर मुख्यमंत्री निवास घेराव करने के लिए पहुंचे।

युवा कांग्रेस समन्वयक अश्वनी वर्मा व युवा कांग्रेस विधानसभा कवर्धा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा ने कहा कि किसानों के साथ धोखा हो रहा धान की 3100 एक मुश्त की बात कही थी वह भी झूठा साबित हुआ। धान खरीदी केंद्र धान का उठाव नही होने से अधिकतर खरीदी केंद्र बंद करना पड़ रहा है डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से धान खरीदी में फैल हो गई। आज हमारे युवा साथियों के सपनों पर पानी फिर गया पुलिस भर्ती में फर्जीवाडा हो रहा है कमीशन का नया दौर शुरु हो गया पुलिस भर्ती में आत्महत्या कर सुसाइड नोट में पुलिस विभाग और सरकार की पोल खोल कर रख दिया बीजेपी राज में अपराध कई गुना बढ़ गया,क़ानून व्यवस्था चरमरा गई है।लोगो का विश्वास शासन प्रशासन से उठता जा रहा है,अपराध और कानून व्यवस्था के मामले मे छत्तीगढ भारत की राजधानी और अपराध का गढ़ बन चुका है, छत्तीसगढ़ को अब अपराध प्रदेश के नाम से जाना जाएगा,मुख्यमंत्री नाम मात्र है चला रहा कोई और है,गृहमंत्री से अपना क्षेत्र कवर्धा नही संभल पा रहा है,प्रदेश हाल बेहाल है।प्रदेश में चोरी डकैती,लूट पाट,हत्या बलात्कारी खुले आम हो रहा है।कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है।इस सरकार में खुले आम जुवा सट्टा,गांव गांव में शराब बिकने काम हो रहा है।हर वर्ग को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है।भ्रष्टाचार के माध्यम से कारखाना को ए टी एम बना लिया गया है,जितना जरूरत उतना लूटने का काम किया जा रहा है।ये सब काले कारनामे बंद किया जाए।वहीं घेराव कर किसानों और युवाओं सहित गरीब,मजदूर,महिला,छात्र की बात रखते हुए उनकी लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी,

घेराव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धनराज वर्मा,संजय धुर्वे,चंद्रशेखर नागराज,राजा जायसवाल,मनोज चंद्रवंशी,अजय वर्मा,राजू मिरज, भोजराम यादव,अमित चंद्रवंशी,आशा राम मात्रे,सुकचंद धुर्वे,गौर सिंह धुर्वे,तोलम मेरावी,थानू सिंह मातरे,रघुराज धुर्वे,इतवारी नेताम,यस कुमार धुर्वे,लाेकेश पोर्ते,प्रभु यादव राजा झारिया,विसर्जन यादव,अजय निर्मलकर सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज