राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्राथमिक वर्ग का शुभारंभ बोड़ला में आयोजित

जिला संघचालक दानेश्वर परिहार,वर्ग कार्यवाह कामदत्त गेंड्र , मुख्यवक्ता रोशन साहू दुर्ग विभाग प्रचारक रहे

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

बोड़ला   सोमवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला-कबीरधाम छग का प्राथमिक वर्ग स्वामी आत्मानंद स्कूल बोडला में 21 दिसम्बर से29 दिसम्बर 2024 तक किया जा रहा है, वर्ग के शुभारंभ में,मुख्य वक्ता ने कहा कि
यूनान, मिश्र, यूरोप, रोमन सभी सभ्यताएं ,मुग़ल आक्रमणों से कुछ ही वर्षों में मिट गए । लेकिन भारत में 1000 वर्षों तक संघर्ष का इतिहास रहा है। अन्य देशो में भारत भूमि का युद्ध कौशल, महान ज्ञान, संस्कृति सबसे श्रेष्ठ रहा है। हमारे देश की गुलामी का मुख्य कारण आत्मविस्मृत समाज है; जो अपने पूर्वजो के शौर्य पराक्रम, बलिदान को भूल गए । अनेकों विदेशी लोग यहाँ शोध किये, कि यह देश हजारो सालो तक संघर्ष के बावजूद गुलाम क्यों नहीं हो रहे फिर खड़े हो जाते है। हमारी शिक्षा व्यवस्था, परिवार व्यवस्था, गुरुकुल परम्परा, संस्कार ही भारत देश की शक्ति है इसलिए इन व्यवस्थाओ पर प्रहार किया । आत्म केन्द्रित व्यक्ति और समाज के होने से देश गुलामी के घोर अंधकार मे चले गया था।, वर्तमान में अनुशासन की कमी, सामूहिक जीवन नहीं होने के कारण यह देश फिर से विपत्ति की ओर अग्रसर हो रहा है। मुग़ल आंक्रताओ और अंग्रेजो के द्वारा किये गए अत्याचार से हिन्दू समाज सिहर उठा था। तब हिन्दू समाज को एकत्रित करने, आत्मबोध कराने, भारत के संस्कृति, सभ्यता, सामाजिक समरसता लाने भारत को आजाद कराने के लिए परमपूज्य डॉ केशवराव बलिराम पन्त हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की ।
प्राथमिक वर्ग के मुख्य शिक्षक नंद चंद्रवंशी, सह मुख्य शिक्षक बीरेलाल पटेल, बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सावन चंद्रवंशी हलधरनाथ योगी सह जिला कार्यवाह,भुवन यादव, उत्तरा वर्मा, गोपाल चंद्रवंशी , कन्हैया साहू , गुनाराम पनागर , संदीप गुप्ता, राजकुमार यादव,फुलेश्वर पोर्ते, सोनू साहू, उमेंद्र यादव,जलेश साहू किशोर प्रजापति आदि के साथ प्रशिक्षण में आये हुए स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज