कलेक्टर गोपाल वर्मा ने दशरंगपुर धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

धान उठाव में तेजी और सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

राजधानी से जनता तक । जिला प्रमुख पवन तिवारी । कवर्धा । कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कवर्धा विकासखंड के ग्राम दशरंगपुर स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को धान बेचने में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए, और खरीदी केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए।
कलेक्टर वर्मा ने अधिकारियों को धान की खरीदी और उठाव की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं होनी चाहिए और किसानों को अपने धान की बिक्री में आसानी होनी चाहिए। कलेक्टर ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि धान का उठाव तेजी से हो, ताकि केंद्र पर जगह की कमी न हो और नई फसल की खरीदी लगातार चलती रहे। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र पर तौल मशीन, बारदानों की उपलब्धता, और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने किसानों से चर्चा कर धान खरीदी के संबंध में जानकारी ली। चर्चा के दौरान कई किसानों ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया पहले की तुलना में अब बेहतर हो रही है। तौल और भुगतान में सुधार से उन्हें राहत मिली है। हालांकि, कुछ किसानों ने धान उठाव में तेजी लाने की मांग की, ताकि खरीदी केंद्र पर जगह की कमी न हो। कलेक्टर ने कहा कि धान उठाव में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही उन्होंने खाद्य विभाग और विपणन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे खरीदी प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित करें।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने किसानों से कहा कि प्रशासन उनके साथ है और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे किसी भी कठिनाई को लेकर सीधे अधिकारियों से संपर्क करें। खाद्य अधिकारी सचिन मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम दशरंगपुर के उपार्जन केंद्र में अब तक 43539 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इस प्रक्रिया में 833 किसानों ने अपना धान बेचा है। इन किसानों को अब तक 5 करोड़ 87 लाख 98 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र में धान खरीदी के लिए बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था है, और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के 67 हजार 660 किसानों से अब तक 3 लाख 12 हजार 840 मे. टन धान की खरीदी की गई है।
कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से धान खरीदी केंद्रों का दौरा करें और सभी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से संचालित करें। इस दौरान डीएमओ, नोडल अधिकारी श्री मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज