बालको के पॉवर प्लांट की चिमनी से निकलेगा गांजे का धुआं

पुलिस करेगी थानों में जब्त किये गये गांजा को नष्ट

कोरबा । कोरबा जिले के अन्तर्गत आने वाले थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थ (गांजा) के नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति गठित की गई है।एनडीपीएस के प्रकरणों में नष्टीकरण हेतु समस्त कार्यवाही पूर्ण कर थाना के द्वारा नष्टीकरण योग्य प्रकरणों की सूची तथा मूल प्रपत्र समिति को प्रस्तुत की गई है। समिति द्वारा नष्टीकरण योग्य मादक पदार्थों को 28 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजे बाल्को पावर प्लांट के भ_ी में विधिवत जलाकर नष्टीकरण किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त तिथि को चयनित स्थल में मादक पदार्थों (गांजा) के नष्टीकरण की कार्यवाही समिति के सदस्यों के समक्ष पंचनामा तैयार कर की जाएगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज