ग्रीन आर्मी स्टेट बॉडी एवं सेंट्रल कोर कमिटी का शपथ ग्रहण सम्पन्न

राजधानी से जनता तक । रायपुर । पर्यावरण संरक्षण हेतु अग्रणी संस्था, ग्रीन आर्मी का निवार्चन प्रक्रिया विगत दिनों संपन्न हुआ। प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियो एवं सदस्यों हेतु आज वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार जगत के जाने माने उद्यमी श्री राजेश अग्रवाल जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, अग्रवाल जी ने ग्रीन आर्मी के सराहना करते हुए कहा कि संस्था अमिताभ जी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए शानदार कार्य कर रही है यह पर्यावरण संरक्षण के लिए एक वरदान साबित हो रही है, संस्था के प्रयास से एक दिन संपूर्ण छत्तीसगढ़ हराभरा और हरियर छत्तीसगढ़ होगा।

शपथ ग्रहण केवल औपचारिकता नहीं यह एक जिम्मेदारी है, इस हेतु भावनाओ से कार्य करे, अपने भाव को प्रकट करे, आर्मी का अर्थ ही अनुशासन, देश, धरतीमाता मिट्टी से प्रेम है, इसलिए संकल्पित होकर कार्य करें। शपथ अधिकारी डॉ कुलदीप दुबे ने कहा ग्रीन आर्मी पहले रायपुर में कार्य कर रही थी अब संपूर्ण छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने हेतु प्रयास कर रही है। ग्रीन आर्मी अध्यक्ष श्री गुरदीप टुटेजा जी ने अध्यक्षीय रिपोर्ट पढ़ते हुए, वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी प्रदान किये।

संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतू पूरे शाल भर कार्य किये जाते है जिसे मिडिया प्रभारी शशीकांत यदु द्वारा डिजिटल स्लाईडर शो एवं विडियो के माध्यम से बारीकी से जानकारी प्रदान किया गया जो कि ध्यानाकर्षण केन्द्र बना रहा। इस शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम का संचालन मि टारगेट द्वारा किया गया जिनके कुशल संचालन से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ज्ञात हो संस्था
पदाधिकारियों का चयन केवल 1 वर्षों के लिए होता है। जिसमें निर्वाचित पदाधिकारी संस्था के संचालन में अपना योगदान देते है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी संस्था प्रदेश अध्यक्ष एवं रायपुर जिला अध्यक्ष, सेंट्रल कमिटी सदस्य, स्टेट बॉडी सदस्य का चयन किया गया।

जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री अमिताभ दुबे जी एवं रायपुर जिला अध्यक्ष श्री गुरदीप टुटेजा जी का चयन किया गया। वहीं संस्था के चार विंग हेतु श्रीमती मोनिका बागरेचा ग्रीनविंग इंचार्ज, श्रीमती भारती श्रीवास्तव ब्लूह विंग इंचार्ज, निधि अग्रवाल वाइट विंग इंचार्ज, विनीत शर्मा ब्राउन विंग इंचार्ज का चयन किया गया। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं रायपुर अध्यक्ष को शपथ अधिकारी डॉ कुलदीप दुबे पेलौटी कालेज प्राचार्य द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाया गया। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे जी द्वारा स्टेट बॉडी एवं सेंट्रल कोर कमिटी सदस्यों को शपथ दिलाया गया।
उत्कृष्ट कार्यों हेतु 8 जोन को सम्मान
संस्था द्वारा अपने जोन क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य करने वाले जोन को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार-देवपुरी जोन एवं डीडीयू नगर जोन संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार-अमलीहड़ीह जोन,टाटीबंध जोन एवम् ब्रह्माणपारा जोन तीनों को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार – पुरानी बस्ती जोन, संतोषी नगर जोन एवम् अमलेश्वर जोन के सदस्यों को अवॉर्ड देकर मुख्य अतिथि श्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे शपथ अधिकारी श्री कुलदीप दुबे कार्यक्रम संचालक मि टारगेट रायपुर अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिये प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे ने आभार व्यक्त किया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज