जिला कार्यालय कबीरधाम में पदस्थ श्रीमती नाजनीन परवीन का शीघ्रलेखक(स्टेनो) के पद पर पदोन्नत

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

नवीन पदस्थापना हुआ दुर्ग

कवर्धा। जिला कार्यालय कबीरधाम में कार्यरत नाजनीन परवीन को उनकी योग्यता और कार्यकुशलता के आधार पर शीघ्रलेखक वर्ग-02 के पद पर पदोन्नति दी गई है। उनका नया कार्यस्थल जिला कार्यालय दुर्ग निर्धारित किया गया है। नाजनीन परवीन जिला कार्यालय कबीरधाम में शीघ्रलेखक वर्ग-03 के पद पर पदस्थ थी। यह पदोन्नति छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017 के तहत वेतन मैट्रिक लेवल-9 के आधार पर दी गई है। नाजनीन परवीन ने अपने उत्कृष्ट कार्य से विभाग में विशिष्ट योगदान दिया है, जिसके लिए यह पदोन्नति उन्हें प्रदान की गई है। जिला प्रशासन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और नई जिम्मेदारियों के निर्वहन में सफलता की शुभकामनाएँ दी हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज