प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि के कथित गबन के मामले में श्यांग थाना पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी चंद्रशेखर मंझवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी की गई।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2017-18 में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना के कई हितग्राहियों से मकान निर्माण पूरा कराने का आश्वासन देकर करीब ₹21.09 लाख की राशि का कथित गबन किया गया था। मामले में थाना श्यांग में धारा 420, 409, 120बी एवं 34 के तहत अपराध दर्ज है।
इस प्रकरण में नामजद अन्य आरोपी मेधनाथ विश्वकर्मा, लखन लाल बैगा, राजाराम चौहान, किरण महंत और प्रकाश सिंह चौहान को पूर्व में न्यायालय से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना अभी जारी है।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com





