शराब पीने के लिए पैसे नही दिये तो कर दी दोस्त की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि शुक्रवार रात को जिले के डेंगूरडीह गांव के पास सड़क किनारे स्थित बस स्टैंड होटल के पास एक युवक की रक्तरंजित लाश मिली थी। मृतक की पहचान रामकुमार के रूप में हुइ थी। मामले में पुलिस हत्या का केस तैयार कर अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि घटना वाली रात मृतक अपने दोस्त झूल सिंह उर्फ  भैया अघरिया के साथ देखा गया था। जिसके बाद पुलिस ने झूलसिंह को पकड़कर उससे पुछताछ की। झूलसिंह पहले तो इस मामले में शामिल होने से इंकार करता रहा पर जब पुलिस ने कड़ाई से पुछताछ की जो उसने अपना जुर्म कबुल कर लिया और पुलिस को बताया कि घटना की रात उसने मृतक रामकुमार से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की थी किंतु रामकुमार ने पैसे होते हुए भी उसे पैसे देने से इंकार कर दिया और यह बात झूलसिंह को बुरी लगी और उसने अपने पास रखे टंगिये से हमला कर रामकुमार की हत्या कर दी और फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज