अब 9A कोटला रोड होगा कांग्रेस मुख्यालय का नया पता…252 करोड़ में बने ‘इंदिरा भवन’ का सोनिया गांधी ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय का आज उद्घाटन हो गया है। सोनिया गांधी ने पार्टी के नए दफ्तर का उद्घाटन किया। इसके बाद अब पार्टी का नया पता बदलकर 9A कोटला रोड हो गया है। इससे पहले कांग्रेस का मुख्यालय 24 अकबर रोड पर था। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई अन्य बड़े नेताओं की उपस्थिति में नए मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया गया। इस दफ्तर को 252 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। कांग्रेस के नए दफ्तर के ग्राउंड फ्लोर पर बाईं तरफ हाई टेक प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम तैयार किया गया है। नई इमारत के बिल्कुल बीच में रिसेप्शन है। इमारत के बाईं तरफ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी का दफ्तर होगा। इसके साथ ही टीवी डिबेट के लिए छोटे-छोटे साउंडप्रूफ चैंबर बने हुए हैं। इसके बगल में पत्रकारों और कैमरापर्सन के लिए सिटिंग रूम भी बनाए गए हैं। इमारत की पहली मंजिल पर बाईं तरफ विशेष कार्यक्रमों के लिए हाईटेक ऑडिटोरियम बनाया गया है। इसके साथ ही किसान विभाग, डेटा डिपार्टमेंट जैसे कई विभाग बनाए गए हैं। इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिलों पर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अधिकारियों के ऑफिस होंगे। पांचवी मंजिल पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का दफ्तर होगा। इस मंजिल के बीचोबीच कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का ऑफिस होगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज