RIMS अस्पताल में लड़की से दरिंदगी, सैप जवान ने किया रेप; मचा हड़कंप

रांची । झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) अस्पताल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक सैप जवान ने अस्पताल में अपने प्रेमी का इलाज कराने आई एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया है और मरीजों व तीमारदारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता, जो चतरा जिले की रहने वाली है, अपने प्रेमी का इलाज कराने रिम्स आई थी। गुरुवार देर रात जगह न मिलने के कारण वे दोनों अस्पताल में ही सो गए थे। तभी सैप जवान संतोष कुमार बारला वहां पहुंचा और उन्हें धमकाते हुए पूछताछ के बहाने युवती को अस्पताल की चौथी मंजिल पर एक सुनसान जगह पर ले गया। आरोप है कि वहां जवान ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डरी-सहमी युवती ने बाद में अपने प्रेमी को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद बरियातू थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सैप जवान संतोष कुमार बारला को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की उम्र लगभग 20 साल बताई जा रही है। इस घटना के बाद रिम्स अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में इस तरह की घटना से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा कौन करेगा? यह पहली बार नहीं है जब रिम्स अस्पताल में इस तरह की घटना हुई है। सितंबर 2024 में भी एक महिला जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ लिफ्ट में छेड़खानी का मामला सामने आया था। उस घटना में भी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। रिम्स अस्पताल झारखंड का सबसे बड़ा अस्पताल है, जहां राज्य के सभी जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों बिहार, छत्तीसगढ़ और बंगाल से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। इस तरह की घटनाओं से अस्पताल की प्रतिष्ठा पर गहरा आघात लगा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज