स्कॉर्पियो से लकड़ी तस्करी कर रहे थे तस्कर, दुर्घटनाग्रस्त वाहन छोड़ अपराधी फरार; वाहन और साल की लकड़ी जब्त

राजधानी से जनता तक संदीप यादव रामचंद्रपुर

वन विभाग ने सोमवार की अहले सुबह दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो के साथ तीस नग साल की लकड़ी जब्त की है। आरोपियों की तलाश कीया जा रहा है।
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में सोमवार की अहले सुबह तस्कर स्कॉर्पियो वाहन से लकड़ी की तस्कर कर रहे थे। इसी दौरान मंडी बैरियर के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके से अज्ञात अपराधी वाहन छोड़ फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने स्कॉर्पियो वाहन के साथ तीस नग साल की लकड़ी जब्त की है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो वाहन (जेएच 14ए 8111) से शातिर तस्कर साल लकड़ी की तस्करी कर रहे थे। इसी दौरान वाहन एक ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। इसमें वाहन सवार तस्करों को भी काफी चोटें आई है। वाहन में कई जगह खून के धब्बे लगे हुए है। घायल अवस्था में तस्कर फरार हो गए है। जिनकी तलाश वन विभाग के द्वारा की जा रही है।वन विभाग के डिप्टी रेंजर विजयनाथ तिवारी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही हैं। वाहन और लकड़ी को जब्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 एवं छत्तीसगढ़ वन उपज एवं व्यापार अधिनियम 1969 धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है। जब्त लकड़ी और वाहन की कीमत लगभग 5.50 लाख रुपए आंकी जा रही है। मौके पर एसडीओ संतोष पांडेय, उप वन क्षेत्रपाल विजयनाथ तिवारी, उप वन क्षेत्रपाल विजय सिंह, वनपाल दयाशंकर सिंह, वनरक्षक राजनाथ सिंह, पिंटू मालाकार, संजीत पासवान, विजय सिंह, रजनीश कुमार, निखिल तिवारी, बसंत रमन उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज