जिला पंचायत सदस्य पद हेतू क्षेत्र क्रमांक 04 सनावल से उम्मीदवार श्रीमती साधना यादव एवं  सेवक संतोष यादव पत्रकार को जनता जनार्दन का मिल रहा भरपूर समर्थन

राजधानी से जनता तक संदीप यादव रामचंद्रपुर

बलरामपुर -त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सनावल के सदस्य पद हेतू क्षेत्र क्रमांक 04 के उम्मीदवार साधना यादव एवं आपके हर दुख के साथी आपका सेवक संतोष यादव को जनता जनार्दन का मिल रहा भरपूर समर्थन बच्चों से लेकर युवाओं तक युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक लोगों के दिलों में राज़ करने वाले संतोष यादव को इस बार भारी मात्रा में समर्थन मिल रहा है आए दिन संतोष यादव के चाहने वालों की तादात बढ़ती जा रही है ।
कुछ अवसर वादी चुनाव आने से ही अपना चेहरा दिखाते हैं लेकिन संतोष यादव ने इन सभी लोगों से अलग संतोष यादव पहले से ही एक जनसेवक के रूप में जनता का सेवा कर हजारों लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं जनता की सेवा को ईश्वर सेवा मान कर चलने वाले संतोष यादव पत्रकारिता के साथ साथ इन दिनों लोगों के जुबान में चर्चित है।
आपको बता दें कि कोई भी समस्या हो संतोष यादव के संज्ञान में आते ही बड़े आतुरता के साथ जनसमस्या का समाधान करने के लिए भीड़ जाते हैं।
अगर संतोष यादव के उम्र की बात करें तो महज़ 33 साल के है ।

33 साल के उम्र में कार्य करने की एक्टिविटी इतनी तेज है कि 25 साल के नौजवान युवा भी पीछे रह जाएंगे।
यह बताना लाज़मी होगा कि संतोष यादव जनता जनार्दन से मुलाक़ात कर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सुबह 9 बजे घर से निकलते हैं और रात के 11 बजे घर वापस आते हैं।
जनता की सेवा में इतने लीन रहते हैं कि लंच, डिनर तक का ठिकाना नहीं होता।
संतोष यादव पत्रकार ने बताया कि उन्हें रोज नए–नए लोगों से मिलना जन समस्या सुनकर उसका समाधान करना बहुत अच्छा लगता है उन्होंने ठान लिया है आने वाले समय पर जीवन पर्यंत जन सेवा में लगे रहेंगे। क्षेत्र क्रमांक 04 के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव आगे आकर एक मिशाल की भांति खड़े रहेंगे।

 

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज