पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के अथक प्रयास से भाजपामय हुआ बीजापुर भाजपा जिला महामंत्री – गोपाल सिंह पवार

भरत विहान दुर्गम

“हमने बनाया है,हम ही सवारेंगे” नारा के तर्ज पर होगा बीजापुर जिले का पुनः विकास

बीजापुर। नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा जी के नेतृत्व व रणनीति से भाजपा ने बीजापुर जिले में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की, जिससे पूरा क्षेत्र भाजपामय हो गया है। भाजपा जिला महामंत्री गोपाल सिंह पवार ने इस ऐतिहासिक जीत पर कहा कि महेश गागड़ा जी की कड़ी मेहनत, जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, पूर्व जिलाध्यक्ष,श्रीनिवास मुदलियार, बस्तर प्रभारी जी वेंकट सहित संगठन की सुदृढ़ रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।कि बीजापुर जिले में भाजपा का परचम लहराया है। जनता ने एक बार फिर भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों में विश्वास जताया है। नगर पालिका चुनावों से लेकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों तक भाजपा के सभी प्रत्याशियों की जीत ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्र में पार्टी की पकड़ मजबूत है। महेश गागड़ा ने इस विजय के लिए सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है और कहा कि भाजपा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है, और पूरे जिले में जश्न का माहौल है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज